Newswahni

लाख की रंगदारी मांगने का घंटे में खुलासा कटिहार में अपराधी गिरफ्तार कट्टा कारतूस और मोबाइल बरामद…




कटिहार नगर थाना पुलिस ने 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, दो खोखे और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। फोन कर मांगी गई थी 5 लाख रुपये की रंगदारी सदर डीएसपी विशाल आनंद ने बताया कि नया टोला रामकंडू स्कूल चौक निवासी 54 वर्षीय राजीव कुमार ने 17 अगस्त को पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि 16 अगस्त की सुबह 11:16 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उनसे 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। शिकायत के आधार पर नगर थाना में कांड संख्या 941/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बसुंधरा बिहार के पास छापेमारी कर गिरफ्तारी मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर सदर-01 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर बसुंधरा बिहार के पास छापेमारी की और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पांच आरोपियों की हुई पहचान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंशु राज (19), विवेक गामी (21), श्याम कुमार मांझी (25), सोनी पासवान (30) और रंजीत कुमार राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सभी कटिहार नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। हथियार और मोबाइल फोन बरामद पुलिस ने आरोपियों की तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, दो खोखे और पांच मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस अब रंगदारी मांगने के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी मिला पुलिस जांच में सोनी पासवान का पहले से आपराधिक इतिहास सामने आया है। उसके खिलाफ नगर थाना में वर्ष 2023 में मारपीट, रंगदारी, धमकी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top