Newswahni

दिलीप यादव हत्याकांड में जांच भटकाने का आरोप भाकपा माले का कैमूर में प्रोटेस्ट निष्पक्ष जांच की मांग…




शनिवार को कैमूर के भभुआ में भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने दिलीप यादव हत्याकांड में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च निकाला। यह मार्च कैमूर स्टेडियम से शुरू होकर कलेक्ट्रेट स्थित पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय तक पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। माले के जिला सचिव विजय सिंह यादव ने मीडिया को बताया कि रतवार गांव निवासी दिलीप कुमार यादव की हत्या 17 अगस्त (नागपंचमी) को दिनदहाड़े कर दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य साजिशकर्ताओं को बचाने और जांच की दिशा भटकाने की कोशिश की जा रही है। उग्र चरणबद्ध आंदोलन करने की दी चेतावनी विजय सिंह यादव के अनुसार, मामले में अनर्गल बातें बनाकर मुख्य दोषियों को राहत देने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की। यादव ने कहा कि यह मामला पेचीदा और संवेदनशील है, जिसकी उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच आवश्यक है। मार्च के समापन पर, भाकपा माले के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा। माले नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया, तो आने वाले दिनों में उग्र चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top