Newswahni

गोपालगंज में थानाध्यक्ष समेत गिरफ्तार घंटे हिरासत में रखा छोड़ने के लिए मांगे पैसे चौकीदारों को भी निलंबित किया गया…




गोपालगंज में भ्रष्टाचार के आरोप में जादोपुर थानाध्यक्ष समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि निर्दोष लोगों को अवैध हिरासत में रखने और उन्हें छोड़ने के एवज में पैसे की मांग की गई। जानकारी के अनुसार, जादोपुर थाना पुलिस ने कुछ लोगों को बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के करीब 36 घंटे तक हिरासत में रखा था। आरोप है कि उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई और छोड़ने के बदले बड़ी रकम की मांग की गई। 50, 75 और 55 हजार रुपये की कथित वसूली पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़ितों से अलग-अलग किस्तों में कथित तौर पर 50 हजार, 75 हजार और 55 हजार रुपये की अवैध वसूली की गई। संबंधित चौकीदारों को निलंबित कर दिया गया मामले की पुष्टि होने के बाद पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में तत्कालीन थानाध्यक्ष अनिल राम, थाना चालक राकेश कुमार, चौकीदार महंथ कुमार यादव और कथित दलाल राजू यादव शामिल हैं। थानाध्यक्ष और संबंधित चौकीदारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विशेष टीम ने की मामले की जांच पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी को मामले की शिकायत मिली थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने विशेष टीम गठित कर जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद देर रात कार्रवाई की गई। इस मामले में जादोपुर थाना कांड संख्या 185/2026 दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार सभी आरोपियों से नगर थाने में बंद कमरे में पूछताछ की जा रही है। भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई का संदेश एसपी विनय तिवारी ने कहा कि पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और कानून के दुरुपयोग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी चाहे कितना भी बड़ा अधिकारी क्यों न हो, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top