![]()
रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप का मुकाबला जीतने के लिए आज से बिहार टीम मैदान में उतरेगी। आज से फाइनल मुकाबला बिहार और मणिपुर के बीच मोईन-उल-हक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने के बाद बिहार एलीट ग्रुप में पहुंच जाएगा। एलीट का मतलब अगले सत्र में उन मजबूत टीमों से मुकाबला, जिनमें भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य भी खेलते नजर आएंगे। यानी कि बिहार के खिलाड़ियों का सामना रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से होगा। इस फाइनल मुकाबले को लेकर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैदान की पिच, आउटफील्ड और अभ्यास सुविधाओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है। हालांकि, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने दर्शक दीर्घा की जर्जर स्थिति और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए दर्शकों को मैच देखने के लिए स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं दी है। मैच से संबंधित जानकारी और अपडेट्स BCCI TV के माध्यम से उपलब्ध रहेंगे। 3 साल पहले बिहार एलीट ग्रुप में था 3 साल पहले मोइनुल हक स्टेडियम में मणिपुर को ही हराकर बिहार एलीट ग्रुप में पहुंचा था। 2022-23 से लगातार 2 वर्ष टीम एलीट ग्रुप का हिस्सा रही। पिछले सत्र में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसी टीमों के सामने हार हुई। कुछ मुकाबले खराब मौसम के कारण ड्रॉ भी रहे। कम अंक की वजह से बिहार टीम प्लेट ग्रुप में आ गई। इस बार एलीट में वापसी का बेहतर अवसर है। इस सत्र में बिहार के बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। 2 मैच में जीत मिली, 3 मैच ड्रॉ बिहार ने पहले ही मुकाबले में जीत का खाता खोला था। अरुणाचल को एक पारी और 165 रनों से पराजित किया था। इसके बाद गुजरात नाडियाड में बिना टॉस के हुआ मैच ड्रा रहा था। मोइनुल हक स्टेडियम में 2 दिन का ही खेल हो सका था, जो बराबरी पर रहा। सिक्किम के खिलाफ भी मैच ड्रा हुआ था। उसके 429 रनों के जवाब में बिहार ने पहली पारी में 265 और दूसरी पारी में 115.1 ओवर में छह विकेट 392 रन बनाए।
Source link