Newswahni

Players will get world class training



बिहार के खिलाड़ियों को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। कबड्डी, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल, सेपक टाकरा समेत विभिन्न इंडोर खेलों के खिलाड़ी अब पटना में ही आधुनिक सुविधाओं के बीच अभ्यास कर सकेंगे। कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स क

.

यह स्टेडियम मार्च 2027 तक बन कर तैयार हो जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य वर्ष 2028 के लॉस एंजिल्स ओलिंपिक और 2030 के प्रस्तावित कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करना है, ताकि उन्हें उच्चस्तरीय अभ्यास के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर न रहना पड़े। ईको फ्रेंडली और एडवांस्ड इंजीनियरिंग का मॉडल : स्टेडियम का निर्माण प्री-फैब्रिकेटेड स्टील स्ट्रक्चर और आधुनिक पीयूएफ इंसुलेटेड पैनल्स से किया जा रहा है। साथ ही ग्रीन बिल्डिंग मानकों के तहत ऊर्जा बचाने वाले सस्टेनेबल एचवीएसी एयर-कंडीशनिंग सिस्टम की व्यवस्था होगी।

खिलाड़ियों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग

इस अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम के तैयार होने से बिहार में खेल संस्कृति और खिलाड़ियों के प्रदर्शन में बड़ा बदलाव आएगा। हमारे स्थानीय खिलाड़ियों को अपने ही राज्य में वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग की सुविधा मिलेगी। -हिमांशु सिंह, उपनिदेशक, खेल प्राधिकरण

स्टेडियम की प्रमुख खूबियां

फोल्डेबल दर्शक दीर्घा : बड़े मुकाबलों के लिए 1000 से अधिक दर्शकों की क्षमता वाला रिट्रैक्टेबल सीटिंग सिस्टम रहेगा, जिसे जरूरत के अनुसार खोला या समेटा जा सकेगा।

इन हाउस हॉस्टल : टूर्नामेंट और कैंप के दौरान खिलाड़ियों के ठहरने के लिए परिसर में 40 बेड की सर्वसुविधायुक्त डॉरमेट्री बनेगी। प्रोफेशनल एथलीट जोन : महिला-पुरुष खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग डेडिकेटेड वॉर्म-अप एरिया, आधुनिक चेंजिंग रूम, लॉकर और वॉशरूम की सुविधा होगी।

ब्रॉडकास्ट रूम : राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों के लाइव टेलीकास्ट के लिए विशेष ब्रॉडकास्टिंग रूम बनेगा, जहां से पूरे कोर्ट पर सीधी नजर रहेगी। सुरक्षा और सुगम पहुंच : आपात निकास के लिए कई एग्जिट गेट, चौड़े कॉरिडोर और दिव्यांगजनों की सहूलियत के लिए यूनिवर्सल एक्सेस रैंप बनाए जाएंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top