Newswahni

दिल्ली को लूटने वालों का असली चेहरा बेनकाब नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर की पहली प्रतिक्रिया…



BJP Attacked AAP on Satyendra Jain Arrest: दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सत्येंद्र जैन समेत 6 आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) पर बड़ा हमला बोला है। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली को लूटने वालों का असली चेहरा अब जनता के सामने बेनकाब हो चुका है।

वीरेंद्र सचदेवा ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है! एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने दिल्ली जल बोर्ड के STP टेंडर घोटाले में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया है।

यही था AAP का ‘ईमानदार’ मॉडल- सचदेवा

उन्होंने आगे दिल्ली की पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि टेंडर में हेराफेरी और करोड़ों की रिश्वत, जनता के पैसे पर यही था AAP का ‘ईमानदार’ मॉडल! जिस पानी और साफ-सफाई के नाम पर वोट मांगे, उसी पर कमीशनखोरी की।

‘केजरीवाल तुम्हारे पाप देश की जनता के सामने’

सचदेवा यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की जनता ‘आप’ की असलियत पहले ही जान चुकी थी, और अब एक-एक चोरी के जवाब की जिम्मेदारी इनकी है। अरविंद केजरीवाल तुम्हारे पाप देश की जनता के सामने हैं!’

बीजेपी पर बरसे अरविंद केजरीवाल

वहीं आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, ‘सत्येंद्र जैन को एक बार फिर बीजेपी ने गिरफ्तार करवा दिया है। अभी कुछ वक्त पहले इन लोगों ने जेल में डालकर उनकी जो दुर्दशा की थी, वह सबको याद है। पिछला केस भी फर्जी था और यह केस भी फर्जी साबित होगा।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘आखिर कब तक बीजेपी की ये तानाशाही चलती रहेगी? जिसे मन करता है, झूठे आरोप लगाकर जेल में डाल देते हैं। इनका झूठ एक बार फिर देश के सामने आएगा, लेकिन जेल में बिताए उस वक्त और मानसिक प्रताड़ना की भरपाई कौन करेगा?’

इतना ही नहीं, केजरीवाल ने भड़कते हुए कहा, ‘बीजेपी के पाप का घड़ा अब भर चुका है। ये चाहे जितनी तानाशाही कर लें, अब मोदी सरकार का अंत तय है। पूरी आम आदमी पार्टी और देश की जनता सत्येंद्र जैन जी के साथ मजबूती से खड़ी है।’

सत्येंद्र जैन समेत इन 6 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

बता दें कि दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) को बेहतर और अपग्रेड करने की टेंडर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और हेरफेर के मामले में सत्येंद्र जैन समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ACB के मुताबिक, इन आरोपियों को ‘प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट’ और IPC की धाराओं के तहत दर्ज FIR के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सत्येंद्र जैन के अलावा दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO उदित प्रकाश राय, दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व कॉन्ट्रैक्चुअल कंसल्टेंट अंकित श्रीवास्तव, AN इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नागेंद्र यादव, यूरोटेक इनवायरंमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक राजा कुमार कुर्रा और श्रीजंहार के प्रोपराइटर पंकज वर्मा शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: जल बोर्ड टेंडर घोटाला मामले में ACB का बड़ा एक्शन, दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 गिरफ्तार



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top