![]()
अररिया में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति, लंबित ऋण आवेदनों के निष्पादन और स्वीकृत लाभार्थियों के घरों पर सोलर पैनल लगाने की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि योजना के तहत अब तक 64 स्वीकृत आवेदनों का ऋण वितरित किया जा चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि सभी लाभार्थियों के घरों पर अधिकृत वेंडरों के माध्यम से तत्काल सोलर पैनल लगवाना सुनिश्चित करें। नगरीय क्षेत्र से 10-10 आवेदन कराने का टारगेट योजना के तहत लंबित 231 ऋण आवेदनों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी बैंक समन्वयकों और शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया कि प्राप्त ऋण आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन करें, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें। योजना के विस्तार के लिए नगर परिषद और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों को अपने-अपने नगरीय क्षेत्र से 10-10 आवेदन कराने का लक्ष्य दिया गया। वहीं, डीपीएम जीविका को सभी संकुल स्तरीय संघों के माध्यम से 10-10 आवेदन कराने का निर्देश दिया गया। केंद्र से 30 हजार और बिहार सरकार से 10 हजार अतिरिक्त सब्सिडी बैठक में बताया गया कि दो लाख रुपये तक के ऋण के लिए बैंक खाते का विवरण, नवीनतम बिजली बिल और भूमि स्वामित्व से संबंधित आवश्यक दस्तावेज जरूरी हैं। अधिकारियों ने योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी भी दी। एक किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाने पर केंद्र सरकार की ओर से 30 हजार रुपये और बिहार सरकार की ओर से 10 हजार रुपये अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है। अधिकतम 98 हजार रुपए तक की सब्सिडी इस तरह एक किलोवाट पर कुल 40 हजार, दो किलोवाट पर 80 हजार और तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर अधिकतम 98 हजार रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों को योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने, लंबित ऋण आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने और स्वीकृत लाभार्थियों के घरों पर सोलर पैनल अधिष्ठापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में एलडीएम, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, डीपीएम जीविका, सहायक अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक और प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Source link