Newswahni

भागलपुर में लीटर विदेशी शराब बरामद कार और पिकअप जब्त मौके से तीन तस्कर गिरफ्तार फरार ड्राइवर की तलाश जारी…




भागलपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। 274.32 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नवगछिया की ओर एक सफेद रंग की पिकअप और एक कार के जरिए भारी मात्रा में शराब ले जाई जा रही है। इस सूचना के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम ने चापर मोड़ के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा जांच अभियान के दौरान संदिग्ध पिकअप और कार जैसे ही मौके पर पहुंची, पुलिस को देखकर ड्राइवर वाहन सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार को रोक लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से कुल 274.32 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान रंगरा निवासी निशांत कुमार, प्रणय कुमार सिंह और झंडापुर के मेराज मंजूर के तौर पर हुई है। इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 की धारा 30(ए) के तहत कार्रवाई की जा रही है। तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और फरार पिकअप चालक की भी पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top