Newswahni

मुंगेर में ई रिक्शा पोखर में पलटा श्रद्धालुओं से भरा था हवेली खड़गपुर में हादसा लोग सुरक्षित जर्जर सड़क से बिगड़ा संतुलन…




मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में एक बड़ा हादसा टल गया। पंचवदन मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ई-रिक्शा सड़क किनारे पोखर में पलट गया। इस घटना में ई-रिक्शा में सवार सभी सात लोग सुरक्षित बचा लिए गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बड़ा हादसा होने से रोका जा सका, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के पंचवदन मंदिर जाने वाले मार्ग पर हुई। बताया गया कि जर्जर सड़क के कारण ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद ई-रिक्शा सड़क से लगभग 10 फीट नीचे गहरे गड्ढे में जा गिरा, जो एक पोखर था। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया
ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार सभी श्रद्धालु पोखर के पानी में गिर गए। मंदिर जा रहे अन्य श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने तेजी दिखाते हुए पोखर में उतरकर सबसे पहले सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। श्रद्धालुओं को निकालने के बाद, स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को भी पोखर से बाहर निकालकर सड़क पर लाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते बचाव कार्य नहीं किया जाता, तो मुंगेर में भी एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। मार्गों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात सावन की सोमवारी को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जिन मंदिरों में अत्यधिक भीड़ होती है, उन मार्गों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही, वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई जाए ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर और शिवालय तक पहुंचने में आसानी हो।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top