Newswahni

मुजफ्फरपुर बूढ़ी गंडक में दो किशोर डूबे की टीम तलाश में जुटी घर से बिना बताए स्नान करने पहुंचे थे दोनों…




मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान दो किशोर डूब गए। SDRF की टीम तलाश में जुटी है। डूबे किशोरों की पहचान बथना गांव (वार्ड नंबर दस) निवासी दिनेश भगत के पुत्र अन्नु कुमार उर्फ कल्लू(14) और मनोहर भगत के पुत्र उज्जवल कुमार(14) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों दोस्त सोमवार सुबह करीब दस बजे बाइक से भुरकुर्वा घाट पर नहाने आए थे। वे घर से बिना किसी को बताए निकले थे। नदी में उतरने के बाद किशोरों को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा। नहाने के दौरान पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चले गए। घाट के पास मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें डूबते देख बचाने का प्रयास किया। जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस हालांकि, नदी का बहाव तेज और गहराई अधिक होने के कारण दोनों आंखों से ओझल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और लापता किशोरों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस को तुरंत सूचित किया गया। सूचना मिलते ही मोतीपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम को भी तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन है जारी मोतीपुर थानेदार संजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मोर्चा संभाल लिया था। वर्तमान में SDRF की टीम मोटर बोट और आधुनिक उपकरणों के साथ नदी में कैंप कर रही है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से भी चप्पा-चप्पा छाना जा रहा है। नदी में डूबे दोनों बच्चों की सघन तलाश जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top