Newswahni

पटना के फीट बाईपास पर सड़क हादसा घायल रॉन्ग साइड से आ रहे थे तीन बाइक सवार बुजुर्ग को बचाने में पिलर से…




पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के 90 फीट बाईपास पर सोमवार सुबह पिलर नंबर 19 के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सवार तीन युवकों की बाइक अचानक सामने आए बुजुर्ग को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पिलर से जा टकराई। इस हादसे में तीन युवकों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रहे थे तीन युवक प्रत्यक्षदर्शी सुधा देवी के मुताबिक, बाइक नंबर BR 01JB 2655 पर तीन युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि वे रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रहे थे। इसी दौरान एक बुजुर्ग अचानक बाइक के सामने आ गए। बुजुर्ग को बचाने के लिए बाइक चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर पिलर नंबर 19 से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर बेसुध हो गए। हादसे में बुजुर्ग भी घायल हो गए। मौके पर पहुंचे घायलों के परिजन राजेंद्र नगर निवासी अशोक राम ने बताया कि हादसे में उनका 19 वर्षीय बेटा अक्षय कुमार भी घायल हुआ है। अशोक राम पटना नगर निगम में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह वह कूड़ा उठाने के लिए निकले थे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लगी थी। जब वे वहां पहुंचे तो पता चला कि उनका बेटा भी दुर्घटना में घायल है। अशोक राम अपने बेटे को इलाज के लिए फोर्ड अस्पताल लेकर पहुंचे। उनके मुताबिक अक्षय के साथ घायल एक अन्य युवक की पहचान बिपिन (25) के रूप में हुई है, जो राघोपुर दियारा का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके परिजन अभी अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। एक घायल PMCH रेफर, बुजुर्ग निजी अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल दो अन्य युवकों में से एक को परिजन इलाज के लिए PMCH ले गए हैं। बताया गया कि पहले उसे बाईपास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने PMCH रेफर कर दिया। वहीं, हादसे में घायल बुजुर्ग को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पत्रकार नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसे में घायल युवकों के परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद वहां भी अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस घायलों की पूरी पहचान और दुर्घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top