Newswahni

नालंदा में दिन से लापता युवक की लाश मिली सिर के बाल गायब थे एक हाथ भी कटा मिला घर से मीटर दूर…




नालंदा में 3 दिन से लापता युवक की लाश घर से 200 मीटर की दूरी पर मिली है। शव बापू हाईस्कूल के पीछे झाड़ियों से बरामद हुई। मृतक रोहित कुमार (20) है। जो गांव में घूम-घूमकर कबाड़ खरीदने और बेचने का काम करता था। लाश बुरी तरह से गल चुकी है। दाहिना हाथ कटा है। सिर के बाल भी गायब हैं। परिजन ने आशंका जताई है कि रोहित की हत्या की गई है। घटना चंडी थाना क्षेत्र के चंडी डीह गांव की है।
लापता होने के 24 घंटे के बाद गुमशुदगी का आवेदन दिया था- भाई मृतक के बड़े भाई राजकिशोर चौधरी ने कहा कि 13 अगस्त की दोपहर करीब 1:30 बजे सचिन घर से निकला था। जिसके बाद वो नहीं लौटा। हमलोगों ने उसकी बहुत खोजबीन की। वो जिन लड़कों के साथ रहता था, उनके घर भी गए थे, लेकिन उनके परिवार ने ठीक से बात नहीं की। लापता होने के 24 घंटे के बाद हमने चंडी थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया था। राजकिशोर ने कहा कि आज शाम करीब 5:30 बजे गांव के कुछ लोगों ने लाश की सूचना दी। जब हम मौके पर पहुंचे, तो देखा कि मेरे भाई का शव वहां फेंका हुआ था। उसका एक हाथ कटा हुआ था। उसकी हत्या कर लाश को ठिकाने लगाया गया है। युवक ड्रग्स लेता था- थानाध्यक्ष चंडी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि शव पूरी तरह से डीकंपोज हो गया है। उसका दाहिना हाथ क्षतिग्रस्त है। हो सकता है कि किसी जानवर ने नोच दिया हो। युवक ड्रग्स का आदी था। ये भी हो सकता है कि ड्रग्स के ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई हो। परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई थी। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो पाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top