Newswahni

शेखपुरा में तीन महीने से बंद जलापूर्ति केंद्र पेयजल संकट से गुस्साए ग्रामीणों ने शेखपुरा शाहपुर मुख्य सड़क जाम की खाली बर्तन लेकर…




शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के भोजडीह गांव में रविवार को ग्रामीणों ने पेयजल संकट के विरोध में शेखपुरा-शाहपुर मुख्य सड़क मार्ग जाम कर दिया। मिडिल स्कूल भोजडीह के पास हुए इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से महिलाएं शामिल थीं, जिनके हाथों में पानी के खाली बर्तन थे। लगभग दो घंटे तक चले जाम के कारण देवघर जाने वाले कांवरिया और अन्य यात्री फंसे रहे। जलापूर्ति केंद्र पिछले तीन माह से बंद पड़ा
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में ‘हर घर नल का जल’ योजना के तहत स्थापित जलापूर्ति केंद्र पिछले तीन माह से बंद पड़ा है। बोरिंग का जल स्तर काफी नीचे चले जाने के कारण यह केंद्र काम नहीं कर रहा है, जिससे पूरे गांव में पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और ठेकेदार से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया
पीने के पानी के लिए गांव के लोगों को खेतों में फसलों की सिंचाई के लिए लगे बोरिंग पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सुझाव दिया है कि बोरिंग में अतिरिक्त पाइप डालने से यह समस्या दूर हो सकती है। सड़क जाम की सूचना मिलने पर अरियरी थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह और पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता राहुल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top