Newswahni

बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की खुदकुशी ऑफिस में फंदे से लटकी मिली लाश सुसाइड नोट में लिखा मेरी मौत…



Asish Banerjee Suicide: पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। आज (16 अगस्त) सुबह उनका शव बीरभूम जिले के टीएमसी ऑफिस में फंदे से लटका मिला है।

आशीष बनर्जी रामपुरहाट के वार्ड नंबर 5 के हत्तलापारा इलाके में रहते थे। यहां उनके घर के नजदीक ही टीएमसी का ऑफिस था। पुलिस के अनुसार, ऑफिस से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि उनकी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है।

आशीष बनर्जी ने सुसाइड नोट में रेत टेंडर का जिक्र

आशीष का जो सुसाइड नोट सामने आया है उसमें उन्होंने किसी रेत टेंडर का जिक्र कर रखा है। उन्होंने नोट में लिखा कि उन्हें TRDA (तारापीठ रामपुरहाट डिवेलपमेंट अथॉरिटी) में साढ़े तीन साल कोई फाइल नहीं दी गई। उनके पास सीधे तौर पर कोई जिम्मेदारी और अधिकार नहीं थे। वे सिर्फ मीटिंग्स में जाया करता था। वे न ही टेंडर कमेटी में थे और न ही उनके पास चेक साइन करने के अधिकार थे। उन्होंने न तो प्लान को मंजूरी दी और न ही कोई NOC (नौ ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) जारी किया। इसलिए कोई ग्रांट भी नहीं दी गई। इन मामलों को लेकर न ही उनसे कोई चर्चा हुई और न ही उनकी कोई भूमिका रही।

मैंने कभी भ्रष्टाचार नहीं किया- TMC नेता

TMC नेता ने लिखा कि वे कभी किसी भ्रष्टाचार में संलिप्त नहीं रहे। विश्वविद्यालय से लेकर राजनीतिक जीवक तक में कभी कोई अवैध कमाई नहीं की। उन्होंने कभी किसी का एक पैसा  भी नहीं लिया। सुसाइड नोट के मुताबिक, उनसे जितना हो पाया उन्होंने छात्रों को फ्री में शिक्षा दी और उनसे कभी मिठाई तक नहीं ली। वे कभी किसी घपले में भी शामिल नहीं हुए। इसके बावजूद उन्हें कुछ लोगों ने बदनाम करने के कोशिश की।

राजनीति में आना गलती- आशीष बनर्जी

इतना ही नहीं, उन्होंने राजनीति में आना अपनी भूल बताई। साथ ही अपनी आने वाली पीढ़ियों को नसीहत दी कि वे कभी राजनीति में न आएं। अपने ही पेशे पर फोकस करें।

ममता सरकार में विधायक, मंत्री और डिप्टी स्पीकर रहे

आशीष बनर्जी की गिनती ममता बनर्जी के करीबी और टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं में होती थी। वे तृणमूल कांग्रेस की सरकार में कई विभागों के मंत्री रहे। इसके अलावा उन्होंने स्कूल शिक्षा, कृषि और आयुष जैसे विभागों की जिम्मेदारी भी संभाल रखी है। वे राज्य विधानसभा से डिप्टी स्पीकर भी रहे थे। हालांकि, 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार ध्रुबा साहा से हार का सामना करना पड़ा।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

बता दें कि आशीष बनर्जी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल उनकी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। 

यह भी पढ़ें: ‘उन्हें मां दुर्गा के उल्लेख से पीड़ा’, कपिल मिश्रा ने कांग्रेस पर वंदे मातरम का अपमान करने का लगाया आरोप, जानिए और क्या कहा
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top