Newswahni

ट्रेन की चपेट में आए वर्षीय युवक की मौत सीतामढ़ी में साल पहले कट चुका था दाहिना पैर दवा लेने निकला था…




सीतामढ़ी-रक्सौल रेलखंड पर शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना भवदेपुर रेलवे गुमटी और स्टेशन के बीच विद्या मंदिर के पीछे रेलवे पुल के समीप हुई। मृतक की पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र के खोखसी पिपरा गांव निवासी अमरेश कुमार (35), पिता शिव शंकर राय के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार, अमरेश कुमार घर से दवा लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान वे रेलवे पुल के समीप ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अमरेश का दाहिना पैर करीब एक साल पहले एक हादसे में कट गया था। इसके बावजूद वे अपना जीवन यापन कर रहे थे। घटना के बाद रेलवे ट्रैक के समीप बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ समय के लिए ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अमरेश अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि अमरेश किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top