Newswahni

बोले स्वतंत्रता की रक्षा करना हर नागरिक का दायित्व खगड़िया में वें स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों ने दी प्रस्तुति…




खगड़िया में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और अमर शहीदों के त्याग एवं बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें जिलाधिकारी ने आगे कहा कि स्वतंत्रता की रक्षा करना तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, स्थानीय कलाकारों और नवोदित कलाकारों ने देशभक्ति गीत, संगीत और नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, वीरता, त्याग और देश के प्रति समर्पण की भावना को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया, जिससे दर्शकों में उत्साह और गौरव का संचार हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को इनाम उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं अन्य पुरस्कारों के साथ प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिह्न/शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कलाकारों और विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कला एवं संस्कृति को समाज को जोड़ने और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने स्थानीय एवं नवोदित कलाकारों को उचित मंच और प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल तिवारी, वरीय उप समाहर्ता प्रवीण कुमार, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, कलाकारों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top