Newswahni

वंदे मातरम् गीत गाया जा रहा था तो राहुल सोनिया गांधी और खड़गे बात कर रहे थे कांग्रेस ने किया अपमान देश से…



आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ का जश्न हर तरफ देखा जा सकता है, लेकिन इस बीच बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का कथित तौर पर ‘अपमान’ करने का आरोप लगाते हुए तीखी आलोचना की।

सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया कि जब यह गीत बज रहा था, तब पार्टी नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेता ध्यान नहीं दे रहे थे। सुधांशु ने कांग्रेस के इन नेताओं से देश से माफी मांगने को कहा। 

उन्होंने आरोप लगाया कि गीत वंदे मातरम का उन्होंने अपमान किया है जिससे करोड़ों-करोड़ों भारतवासी बहुत आघात महसूस कर रहे हैं। ये दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अभी भी संभवत: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को स्वीकार नहीं कर पाई है।

कांग्रेस ने किया ‘वंदे मातरम’ का अपमान

दरअसल,  बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम गीत गाया जा रहा था, उस समय कांग्रेस की सुप्रीम लीडर सोनिया गांधी, सुपर अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बहुत ही विचित्र और आपत्तिजनक तरीके से, असम्मान व्यक्त करते हुए एक-दूसरे से बातचीत करते हुए नजर आए, किसी को बुलाते हुए नजर आए। कोई व्यक्ति उन्हें आकर कुछ बता भी रहा था। यह राष्ट्र गीत वंदे मातरम के प्रति उनका अपमान है।’

कांग्रेस वंदे मातरम को स्वीकार नहीं कर पाई है

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा ‘यह राष्ट्र गीत वंदे मातरम के प्रति उनका अपमान है जिससे करोड़ों-करोड़ों भारतवासी बहुत आघात महसूस कर रहे हैं। ये दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अभी भी संभवत: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को स्वीकार नहीं कर पाई। हम कांग्रेस के सर्वोच्च नेतृत्व के इस आचरण की निंदा करते हैं और ये अपेक्षा करते हैं कि कांग्रेस पार्टी देश से इसके लिए माफी मांगे।”

हालांकि कांग्रेस पार्टी ने गीत के दौरान किसी भी तरह की बाधा या अपमान की बात से इनकार किया है, लेकिन BJP नेता ने इस विवाद को लेकर पार्टी से माफ़ी और स्पष्टीकरण की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top