![]()
नवादा में बुधवार को प्रधानाध्यापक और बामसेफ के सक्रिय सदस्य आलोक कुमार की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वह 12 जनवरी को एक हादसे में घायल हुए थे और सोमवार को इलाज के दौरान उनका मौत हो गया था। पूर्व में उनके परिवार के लिए 5 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की गई थी। आलोक कुमार को श्रद्धांजलि देने और शोक सभा आयोजित करने का सिलसिला जारी है। बुधवार को गोविंदपुर प्रखंड के थाली बाजार में मूलनिवासियों ने कैंडल मार्च निकाला और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मूलनिवासियों ने आलोक कुमार की दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है। मूलनिवासियों के अनुसार, अवैध बालू खनन के लिए ट्रैक्टर चालकों को भगाने के कारण ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनकी चपेट में निर्दोष लोग आ रहे हैं। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मूलनिवासी बबन यादव, सुरेश कुमार सुमन और बालगोविंद यादव ने किया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।
Source link