Newswahni

भोजपुर में ट्रैक्टर के नीचे दबने से ड्राइवर की मौत चिमनी भट् टा से रबीश लादकर जा रहा था रास्ते में अनियंत्रित होकर…




भोजपुर में आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर एक का बैलेंस बिगड़ गया और पलट गया। हादसे में ड्राइवर ट्रैक्टर के नीचे दब गया। काफी देर तक उससे मदद नहीं मिली तो उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर पर रबीश लदा था, जो चिमनी भट्टा से लोड किया गया था। मृतक आयर थाना क्षेत्र के आयर गांव के रहने वाले बंधु मुसहर के बेटे रंजीत मुसहर (21) हैं। जो ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कोहढा गांव मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। ननिहाल में रहता था रंजीत बचपन से ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव में अपने ननिहाल में रहता था। वहां मामा योगेंद्र मुसहर साथ रहता था। इधर, मृतक की पत्नी दुर्गावती देवी ने बताया कि वह हसनपुरा गांव स्थित चिमनी भट्टा से ट्रैक्टर पर रबीश लादकर कोहढा गांव जा रहा था। इस दौरान कोहढा गांव मोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप हादसा हो गया। ट्रैक्टर के डाला के नीचे दबने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस की सूचना पर परिवार मौके पर पहुंचा उदवंतनगर पुलिस ने परिवार को सूचना दी। जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में मां विजयन्ती देवी, पत्नी दुर्गावती देवी और एक बेटी नंदिनी है। घटना के बाद मृतक के घर में मामत है। मां विजयन्ती देवी, पत्नी दुर्गावती देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top