Newswahni

मैं झारखंड के मुद्दे पर चुप नहीं हूं के आरोपों पर पहली बार राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी कहा छात्रों के खिलाफ हिंसा…



झारखंड में छात्रों के आंदोलन और विधानसभा घेराव के दौरान हुई पुलिस लाठीचार्ज की घटना ने राजनीतिक बयानबाजी को तेज कर दिया है। हेमंत सोरेन सरकार सवालों के घेरे में है, जबकि BJP कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर है। छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। पार्टी का आरोप था कि विपक्ष के नेता इस मुद्दे पर बोलने से बच रहे हैं।

अब पहली बार लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने BJP  के आरोपों का सीधा जवाब दिया है। कांग्रेस सांसद ने साफ कहा कि वह झारखंड के मुद्दे पर चुप नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के साथ खड़ी है और किसी भी छात्र के खिलाफ हिंसा को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

मैं झारखंड के मुद्दे पर चुप नहीं हूं- राहुल गांधी

मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने झारखंड के मुद्दे पर कहा,”मैं झारखंड के मुद्दे पर चुप नहीं हूं और प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट कर दिया है कि हम छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा की सराहना नहीं करते हैं। मैं चुप नहीं हूं खुलकर बोल रहा हूं।”

अमित शाह का बयान सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं- राहुल गांधी

वहीं, राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह के उन बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें शाह ने विपक्ष पर संसद नहीं चलने देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, विपक्ष ने साफ कहा है कि हमें अमित शाह का बयान सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। जब मैं ‘हम’ कहता हूं, तो मेरा मतलब देश की युवा पीढ़ी से है। छात्रों पर गोली किसने चलाई? कील लगी लाठियों से छात्रों को पीटने का आदेश किसने दिया? क्या हमारे बच्चों पर गोली चलाने का आदेश अमित शाह ने दिया था? अगर उन्होंने ऐसा किया है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। पिछले 20 दिनों से अमित शाह गायब हैं। भारत के गृह मंत्री में हिम्मत नहीं है, वे सदन में नहीं आ सकते।”



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top