Newswahni

जहानाबाद में कार बाइक की टक्कर एक की मौत दो गंभीर घायल पीएमसीएच रेफर कार चालक हिरासत में लिया गया…




जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र में बुधवार को औलिया चक गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार कार और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, तिवारी बीघा गांव निवासी संजय कुमार अपने दो साथियों अनीश कुमार और भुरु यादव के साथ बाइक से किसी काम से जा रहे थे। ब्लॉक की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों अनीश कुमार और भुरु यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। धान रोपनी के लिए घर आया था मृतक मृतक संजय कुमार बाहर रहकर मजदूरी करते थे और धान रोपनी के लिए कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटे थे। वह अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। घटना की सूचना मिलते ही काको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चालक भी काको थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की गहन जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top