Newswahni

विलेपार्ले में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग ढाई साल के मासूम और एक महिला की मौत कई झुलसे…



मुंबई के विलेपार्ले पश्चिम में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर लगी, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए हैं। मरने वालों में एक ढाई साल का मासूम भी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके दमकल की टीमें पहुंचीं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना चर्च रोड पर बप्टिस्टा रोड स्थित 12 मंजिला शांता भवन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर हुई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल दमकल कर्मी कूलिंग ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।

फायर ऑफिसर वी भोसले ने कहा, “इमारत के 11वीं मंजिल पर आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अभी स्थिति कंट्रोल में है। कूलिंग ऑपरेशन चालू है। छत पर 15 लोग फंसे थे, उनको रेस्क्यू कर लिया गया है। एक महिला और एक बच्चे की मृत्यु हो गई है और 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के बाद ही आग लगने का कारण पता चल पाएगा। 

BMC के पीआरओ ऑफिस के अनुसार, आग करीब 4,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली थी। यह बिजली की वायरिंग, बिजली के सामान, एसी यूनिट, घर के सामान, सोफे, बिस्तर, फॉल्स सीलिंग और रसोई के बर्तनों तक फैल गई थी। सूचना के मुताबिक, इस घटना में आठ लोग घायल हुए थे। इनमें से एक महिला और एक बच्चे को अस्पताल पहुंचाए जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कूपर अस्पताल में इलाज कराने वाले दो घायलों को छुट्टी दे दी गई, जबकि नानावटी अस्पताल में भर्ती चार घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top