Newswahni

सितंबर को होने वाली लोक अदालत की तैयारी तेज की गई




आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली तृतीय नेशनल लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला नीलाम पदाधिकारी, अनुमंडल नीलाम पदाधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक वादों का सौहार्दपूर्ण एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों से अपील की कि वे लंबित वादों के निष्पादन के लिए पूरी तैयारी के साथ कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में कराया जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस निर्गत किया जाए तथा उनसे समन्वय स्थापित कर उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विवादों के समाधान के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति से वादों का निष्पादन होने से समय एवं धन दोनों की बचत होती है तथा पक्षकारों को शीघ्र न्याय प्राप्त होता है। बैठक में तृतीय नेशनल लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों एवं बैंकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सचिव ने समन्वित प्रयास करते हुए तृतीय नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने का आह्वान किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top