Newswahni

भागलपुर के बिहपुर में पुलिस की टीम पर हमला रंगदारी मांगने के आरोपी को भीड़ ने छुड़ाया भास्कर के सवाल पर थानाध्यक्ष ने…




नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में मंगलवार को भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर रंगदारी कांड के एक आरोपी को हिरासत से छुड़ा लिया। बिहपुर थाना पुलिस रंगदारी के आरोपी शौरभ सनगही को रंगदारी मामले में गिरफ्तार कर थाने ले जा रही थी। पुलिस वाहन से ले जाते समय आरोपी के परिजनों और अन्य लोगों ने गाड़ी को घेर लिया। आरोप है कि भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की। उन्होंने जबरन आरोपी को पुलिस वाहन से उतारकर हिरासत से छुड़ा लिया। रंगदारी के आरोपी को छुड़ाने की 3 तस्वीरें देखिए रंगदारी के आरोपी को छुड़ाकर भागी भीड़ घटना के बाद आरोपी और उसे छुड़ाने में शामिल सभी लोग मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को छुड़ाने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। इस घटना के संबंध में बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा से फोन पर संपर्क कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया। थानाध्यक्ष ने फोन उठाया, लेकिन घटना से जुड़े सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कॉल काट दिया। इसके बाद दोबारा संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो पाई। पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और हिरासत से छुड़ाए गए आरोपी की दोबारा गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top