![]()
जहानाबाद शहर के मलहचक मोड़ पर सोमवार रात बच्चे के गले से सोने का लॉकेट चोरी करने के आरोप में एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने युवक की पिटाई करने के बाद उसे नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से कथित तौर पर चोरी किया गया सोने का लॉकेट बरामद कर लिया है। बताया गया कि दो महिलाएं एक बच्चे के साथ बाजार में खरीदारी करने आई थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक ने बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काट लिया और वहां से भागने लगा। कुछ देर बाद बच्चे के गले से लॉकेट गायब होने का पता चला। साथ मौजूद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए और भाग रहे युवक को पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। परिजन भी मौके पर पहुंचे पकड़े गए युवक की पहचान गेड़िया खंड निवासी मोहम्मद बैगी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे बच्चे के परिजनों से उलझ गए, जिसके बाद आसपास के लोगों ने स्थिति को नियंत्रित किया और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी में मिला लॉकेट नगर थाना पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से सोने का लॉकेट बरामद हुआ। सूचना मिलने पर नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष श्याम कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ने वारदात को अकेले अंजाम दिया था या उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे।
Source link