Newswahni

सहरसा में रौनियार वैश्य महासभा का महासम्मेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की अधिकारों की लड़ाई लड़ने की घोषणा राजनीतिक भागीदारी सामाजिक एकता पर दिया…




सहरसा में अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा का जिला स्तरीय महासम्मेलन रविवार को पूजा रिसॉर्ट में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में कुमरार (पटना) के विधायक संजय कुमार गुप्ता और सुगौली विधानसभा के विधायक राजेश गुप्ता उर्फ बबलू सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन और युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान सामाजिक विकास, शिक्षा, युवा शक्ति और आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य जैसे विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अखिल भारतीय रौनियार समाज महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरवन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि समाज अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करना चाहता है। अधिकारों की लड़ाई लड़ने की घोषणा की उन्होंने बताया कि बिहार में रौनियार वैश्य समाज की संख्या अत्यधिक है, लेकिन राजनीतिक भागीदारी अनुपात में नहीं मिलती। उनके अनुसार, बिहार के हर विधानसभा क्षेत्र में 15 से 20 हजार वोटर हैं, फिर भी प्रदेश स्तर पर केवल दो विधायक हैं। गुप्ता ने घोषणा की कि समाज अब जाग चुका है और अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा। आगामी दशहरा और दीपावली के बाद पटना के गांधी मैदान में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य सरकार को यह दिखाना है कि समाज की आबादी के अनुपात में उन्हें भी चुनाव में सीटें मिलें। यह महासम्मेलन प्रदेश उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया। समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का किया आह्वान इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता ने युवाओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और मजबूत संगठन होता है। युवाओं को व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर समाजहित को प्राथमिकता देनी चाहिए, साथ ही शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और सक्रिय भागीदारी को समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं प्रमंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों और समाज के वरिष्ठजनों ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय के साथ समाज को संगठित होकर शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सहयोग और जनकल्याण के क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत है। समाज के लोगों से आपसी सहयोग और भाईचारे को मजबूत करने की अपील की गई। सम्मेलन में मौजूद समाजबंधुओं ने एकजुटता और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top