Newswahni

रेलवे परिसर में नो एंट्री पर ट्रक टेंपो जब्त सहरसा में का सख्त सुरक्षा अभियान तीन चालक अरेस्ट…




गणतंत्र दिवस से पहले सहरसा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने अमृत भारत रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार को विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान रेलवे परिसर में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में दो ट्रक और एक टेंपो को जब्त किया गया। तीनों वाहनों के चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरपीएफ पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इसमें उप निरीक्षक सुजीत कुमार मिश्रा, आरक्षी निखिल कुमार और प्रधान आरक्षी संतोष कुमार मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई। जांच में सामने आया कि ये वाहन बिना किसी वैध अनुमति के रेलवे परिसर में दाखिल हुए थे, जिसे सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन माना गया। आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए दर्ज किया मामला आरपीएफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। दोनों ट्रक और एक टेंपो को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। तीनों चालकों को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए खगड़िया स्थित रेल न्यायालय भेज दिया गया। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों और परिसरों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों, अनधिकृत वाहनों और व्यक्तियों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल ने आम जनता से भी अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे प्रशासन या आरपीएफ को दें। अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए ऐसे सघन अभियान आगे भी जारी रहेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top