Newswahni

किशनगंज में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पकड़े ठाकुरगंज में पुलिस ने स्थानों पर की छापेमारी माफियाओं के बीच हड़कंप…




किशनगंज में अवैध खनन और बालू माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए खनन विभाग और पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसके बावजूद माफियाओं की सक्रियता थम नहीं रही है। इसी क्रम में ठाकुरगंज प्रखंड के दो थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। पहली कार्रवाई पौआखाली थाना क्षेत्र में की गई। महानंदा नदी के तट पर अवैध रूप से बालू लोड कर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा। थाना अध्यक्ष शंखराज कर्ण को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई सुखानी थाना क्षेत्र में हुई। सुखानी थाना अध्यक्ष मन्नू कुमारी के निर्देश पर पुलिस ने गश्ती के दौरान जांच तेज की। इस दौरान एक नीले रंग के ट्रैक्टर को अवैध बालू लदा हुआ पकड़ा गया। हालांकि दोनों कार्रवाई के दौरान चालाक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए है। दोनों ट्रैक्टरों को संबंधित थाने लाकर सुरक्षित रखा गया है। मामले की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है। खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच के बाद ट्रैक्टर मालिकों से नियमानुसार चालान भरवाया जाएगा। इस लगातार कार्रवाई से इलाके में सक्रिय खनन माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top