Newswahni

पापा ने मम्मी को फ्लाईओवर से धक्का दिया महिला वकील की मौत मामले में बेटी ने पिता पर लगाया गंभीर आरोप रोते हुए…



Delhi Suicide: दिल्ली के शालीमार बाग फ्लाईओवर से गिरकर एक महिला वकील की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद मृतका की बेटी ने अपने प्रॉपर्टी डीलर पिता पर मां को फ्लाईओवर से धक्का देने का गंभीर आरोप लगाया है। इसके साथ ही, उन्होंने स्वरूप नगर थाना पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं।

मृतक महिला की बेटी कृतिका सैनी ने अपने पिता पर मां की हत्या और लंबे समय से प्रताड़ित करने का बेहद गंभीर आरोप लगाया है। कृतिका ने कहा कि मेरे पापा अक्सर मां के साथ मारपीट और झगड़ा करते थे। इस बार भी उन्होंने ही मेरी मम्मी को धक्का दिया, जिससे उनकी जान चली गई।

‘शिकायत के बावजूद पुलिस ने नहीं की ठोस कार्रवाई’ 

इसके अलावा, कृतिका ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि हमने कई बार स्वरूप नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। हर बार पुलिस इसे ‘मियां-बीवी का आपसी मामला’ बताकर पल्ला झाड़ लेती थी और दखल देने से इनकार कर देती थी।

पापा ने मम्मी को बुरी तरह पीटा- कृतिका

कृतिका ने बताया कि एक दिन हमारे घर पर कुछ पुलिसकर्मी आए थे। उन्होंने मेरे पापा से सिर्फ इतना कहा कि ‘थाने आ जाओ’ और वे वहां से चले गए। पुलिसवालों के जाने के बाद उसी दिन मेरे पापा ने मम्मी को सड़क पर घसीटा और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। उस दिन मैंने अपनी मम्मी को पापा से बचाया था। इससे पहले भी जब-जब मैं अपनी मम्मी के साथ रही हूं, मैंने हर बार अपनी मम्मी को बचाया है। लेकिन इस बार मैं मम्मी के साथ मौजूद नहीं थी, इसलिए उन्हें बचा नहीं सकी।

पापा ने ही मम्मी को धक्का दिया- कृतिका

कृतिका का कहना है, ‘मेरी मम्मी एक वकील थीं, जो डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करती थीं। रोहिणी कोर्ट में उनका चैंबर नंबर 603 है। मुझे उनके साथ कोर्ट जाते हुए अभी मुश्किल से एक हफ्ता ही हुआ था। मैं उनके साथ उनका चैंबर संभालने के लिए जाया करती थी। उस दिन उनका एक केस आईटीओ (ITO) में लगा था, जहां वो मेरे पिता के साथ गई थीं। पापा ने मम्मी से कहा था कि रास्ते में बहुत जाम है और वे समय पर नहीं पहुंच पाएंगी, इसलिए वे खुद उन्हें वहां छोड़ देते हैं। इसके बाद मैं बस पकड़कर रोहिणी कोर्ट के लिए निकल गई थी।’

बच्ची ने बताया, ‘हम 9:30 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद  2:00 बजे अस्पताल से हमारे पास फोन आया। मेरे पिता राजपाल सैनी (46), जो गुड़गांव में प्रॉपर्टी डीलर हैं, उन्होंने मम्मी को धक्का दिया था। इसके बाद उन्होंने हमें कुछ नहीं बताया और न ही अस्पताल में मम्मी को देखने आए।

बच्ची ने पिता के लिए की उमक्रैद की मांग

बच्ची ने आगे कहा कि पापा रात को घर आकर मेरी मृत मां को गालियां दे रहे थे और कह रहे थे कि अच्छा हुआ जो वह मर गई। पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए बच्ची ने कहा कि पुलिस ने अब तक केवल एक पन्ने का बयान दर्ज किया है और आरोपी पिता को गिरफ्तार तक नहीं किया गया है। बच्ची ने रोते हुए कानून से गुहार लगाई कि मैं चाहती हूं कि मेरी मां के कातिल को उम्रकैद की सजा हो। उन्हें फांसी न दी जाए, बल्कि वे पूरी जिंदगी जेल में रहकर अपने किए की सजा भुगतें।

आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति राजपाल सैनी फरार है, जिसे तलाशा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘हज में पत्थर फेंकने की ट्रेनिंग…’, मौलाना साजिद रशीदी पर भड़क गए बीजेपी विधायक, FIR कराने पहुंचे थाने; क्या है पूरा मामला?



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top