Newswahni

सहरसा सड़क हादसे में वर्षीय छात्र की मौत अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर गंभीर घायल लोगों ने पहुंचाया अस्पताल…




सहरसा के नवहट्टा नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना एक अनियंत्रित ट्रैक्टर द्वारा बाइक को टक्कर मारने से हुई। मृतक की पहचान भेलाही भरना के वार्ड नंबर 17 निवासी चानो यादव के 12 वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार के रूप में हुई है। अनमोल चौथी कक्षा का छात्र था। हादसे में घायल दूसरे बच्चे की पहचान भेलाही वार्ड नंबर 17 निवासी फूलों यादव के 14 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है, जो छठी कक्षा में पढ़ता है। गैस गोदाम से घर लौटते समय हादसा परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे अपने बड़े भाई के साथ बाइक पर सवार होकर गैस गोदाम से घर लौट रहे थे। नवहट्टा नगर पंचायत क्षेत्र के ब्राह्मण टोली के समीप सेफ्टी टैंक लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार दोनों बच्चे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहा युवक इस हादसे में बाल-बाल बच गया। प्राथमिक उपचार के बाद सहरसा रेफर घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायल बच्चों को तत्काल नवहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया गया। सहरसा ले जाने के दौरान इलाज के क्रम में अनमोल कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top