Newswahni

आज सुपुर्द ए खाक होगा बाहुबली अतीक का बेटा अबान गांव लाया गया शव जनाजे में शामिल होंगे भाई अली और उमर मां…



बाहुबली अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद को आज, शनिवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। कसारी-मसारी कब्रिस्तान में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। अबान के दोनों भाई अली और उमर भी जनाजे में शामिल होंगे। दोनों को हाई कोर्ट से पैरोल मिल गई है। कब्रिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। वहीं, अतीक की पत्नी शाइस्ता को लेकर सस्पेंस बरकरार है। सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि लंबे समय से फरार चल रही शाइस्ता क्या बेटे को आखिरी बार देखने कब्रिस्तान पहुंचेगी?

यूपी के झांसी जिले में बीते 6 अगस्त को माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई थी। झांसी पुलिस ने  पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को ही शव परिवार को सौंप दिया। इसके बाद अबान की डेड बॉडी हटवा गांव लाई गई। हटवा में अतीक की बहन रहती है, फिलहाल अबान का शव बुआ के घर पर है, जहां शुक्रवार देर रात तक मय्यत के आखिरी दीदार के लिए काफी लोग पहुंचे थे।

अतीक के पुश्तैनी घर लाया जाएगा अबान का शव

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ही जुमे की नवाज के बाद अबान अहमद को सुपुर्द-ए-खाक किया जाना था, इसके लिए कसारी-मसारी कब्रिस्तान में कब्र भी खोद ली गई थी, मगर पोस्टमार्टम और बाकी की प्रक्रिया में समय ज्यादा लग गया, जिसकी वजह से इसे एक दिन आगे बढ़ाना पड़ा। आज अबान के शव को कसारी-मसारी में जमींदोज हो चुके अतीक के पुराने घर पर लाया जाएगा।

योगी सरकार ने अतीक के घर पर चलाया था बुलडोजर

अबान अहमद को सुपुर्द-ए-खाक करने से पहले उसके शव को कुछ देर के लिए बाहुबली के पुश्तैनी घर भी लाया जाएगा। अतीक के इस घर पर योगी सरकार ने बुलडोजर चलवाया था। जानकारी के मुताबिक, कब्रिस्तान ले जाने से पहले अतीक के परिवार के सदस्यों को कुछ देर के लिए यहां लाया जाता है, परिवार के लोग मय्यत के आखिरी दीदार के लिए यहां आते हैं, फिर यहां से कसारी-मसारी कब्रिस्तान के लिए जनाजा निकलता है।

पिता के बगल में दफन होगा बेटा

बता दें कि अबान अहमद को उसी पैतृक कब्रिस्तान कसारी-मसारी में दफनाया जाएगा, जहां अतीक अहमद, उनके भाई अशरफ और बेटे असद को दफनाया गया था। अतीक अहमद की कब्र के बगल में ही अबान की कब्र खोदी गई है। क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। अतीक के  पुश्तैनी घर भी पुलिसबल की तैनाती की गई है।

शाइस्ता परवीन को लेकर सस्पेंस

पहले पति अतीक अहमद मारा गया, फिर बड़े बेटे असद का एनकाउंटर हुआ और अब सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत हो गई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन बेटे के जनाजे में शामिल होंगी या नहीं? शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड में वांछित है और वह फरार चल रही है। 2023 से अब तक उसका पता नहीं चल सका है। है। ऐसे में पुलिस, STF और करीबियों की नजर इनामी शाइस्ता पर टिकी है।

अबान अहमद, माफिया अतीक अहमद के पांच बेटों में सबसे छोटा था और वह अहजम का जुड़वां भाई था। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, अतीक को अपने सबसे छोटे बेटे से विशेष लगाव था। इसलिए उसकी कब्र ठीक अतीक के बगल में खोदी गई है।

यह भी पढ़ें: अतीक के बेटे की कार से मिला सिगरेट, गुटका और इत्र; आखिरी सफर की कहानी



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top