Newswahni

कांसुलर एक्सेस की तारीख तय परिवार को भेजा गया अपडेट चीन में कैद यश सिंह से अगस्त को होगी भारतीय अधिकारी की मुलाकात…




चीन में पिछले कई महीनों से डिटेंशन सेंटर में बंद मुजफ्फरपुर के मर्चेंट नेवी अधिकारी यश सिंह से मुलाकात के लिए भारतीय अधिकारियों को कांसुलर एक्सेस की तारीख मिल गई है। अब 13 अगस्त 2026 को भारतीय अधिकारी यश सिंह से मुलाकात करेंगे। इस संबंध में चीन की ओर से भारत के नोट वर्बेल (NV) का जवाब मिलने के बाद यह जानकारी सामने आई है। यश सिंह के मामले से जुड़े एक अधिकारी ने परिवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत की ओर से भेजे गए नोट वर्बेल के जवाब में चीनी पक्ष ने 13 अगस्त को यश सिंह से मुलाकात के लिए कांसुलर एक्सेस की तारीख दी है। अधिकारी ने यह भी बताया कि परिवार की ओर से भेजा गया संदेश भी यश सिंह तक पहुंचाया जाएगा। यह जानकारी यश की मां को शुक्रवार की शाम कंपनी के अधिकारियों से हुई मुलाकात में बताया गया। 13 अगस्त की मुलाकात के बाद परिवार को मिलेगी जानकारी परिवार को बताया गया है कि 13 अगस्त को यश सिंह से होने वाली मुलाकात के बाद उसकी अपडेट भी साझा की जाएगी। इससे करीब पांच महीने से चीन में बंद यश के परिवार को बड़ी राहत मिली है। परिवार लगातार भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और संबंधित शिपिंग कंपनी के संपर्क में बना हुआ है। मां ने केंद्र सरकार से लगाई थी मदद की गुहार यश सिंह की मां निशी रानी ने बेटे की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की थी। इसके बाद केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री सह मुजफ्फरपुर के सांसद डॉ. राज भूषण चौधरी ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा को पत्र लिखकर मामले में त्वरित हस्तक्षेप का आग्रह किया था। अब कांसुलर एक्सेस की तारीख मिलने के बाद परिवार को उम्मीद है कि 13 अगस्त की मुलाकात के बाद यश सिंह की स्थिति और मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी। फरवरी में चीन में हिरासत में लिए गए थे यश यश सिंह मुंबई की एक शिपिंग कंपनी में ऑर्डिनरी सीमन के पद पर कार्यरत हैं। फरवरी में उनका जहाज तकनीकी खराबी के कारण चीन के शंघाई स्थित जियांग्सू पोर्ट पर रुका था। 28 फरवरी को आवश्यक सामान खरीदने के लिए तटवर्ती शहर जाने के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति से उनकी कहासुनी और झड़प हो गई थी। इसके बाद चीनी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। 3 मार्च को शिपिंग कंपनी की ओर से ई-मेल के जरिए परिवार को उनकी गिरफ्तारी की जानकारी दी गई थी। तब से यश चीन के डिटेंशन सेंटर में बंद हैं। अब 13 अगस्त को होने वाली कांसुलर मुलाकात को उनकी सुरक्षित वापसी की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top