Newswahni

भाई अबान का चेहरा आखिरी बार देखेंगे जेल में बंद अतीक के दो बेटे अली और उमर जनाजे में शामिल होने के लिए…



माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे के जनाजे में शामिल होने के लिए हाईकोर्ट ने जेल में बंद उसके दो बेटों अली और उमर को पैरोल दे दी है। हालांकि कोर्ट ने दोनों से ये शर्त रखी है कि वो मीडिया से किसी भी तरह की कोई बात नहीं करेंगे। आपको बता दें कि अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की बीते गुरुवार को झांसी के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वो प्रयागराज से अपने दोस्‍तों के साथ क्रेटा गाड़ी में सवार होकर भाई अली से मिलने के लिए झांसी जेल जा रहा था उसी समय कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

जानकारी के मुताबिक अदालत में यह पैरोल अर्जी एहजम और आबान की कस्टडी लेने वाली अतीक अहमद की बहन परवीन कुरैशी की तरफ से दाखिल की गई थी। इस मामले की पैरवी अधिवक्ता सैयद सफदर अली काजमी और शादाब अली ने की। जस्टिस अजय भनोट और जस्टिस दिवेश चंद्र सामंत की डिवीजन बेंच ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पैरोल की अर्जी मंजूर की।

बुआ के घर रखा है अबान अहमद का शव

उधर, अबान का शव अभी कब्रिस्तान नहीं पहुंचा है। परिवार के मुताबिक शव प्रयागराज के पुरामुफ्ती क्षेत्र में उसकी बुआ के घर पर रखा गया है। अंतिम संस्कार आज शाम कसारी-मसारी कब्रिस्तान में होने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने कब्रिस्तान और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

अतीक अहमद के बगल में ही खुदी है अबान की कब्र

आबान का अंतिम संस्कार अतीक अहमद के पैतृक कब्रिस्तान कसारी मसारी में किया जाएगा। इसी कब्रिस्तान में अतीक अहमद, उसके पिता हाजी फिरोज अहमद, मां, भाई अशरफ और बेटे असद को दफनाया गया है। आबान की कब्र भी अतीक अहमद की कब्र के ठीक बगल में खोदी गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top