Newswahni

अरवल में कार साइकिल की टक्कर दो युवक गंभीर घायल बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर…




अरवल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। यह दुर्घटना शुक्रवार दोपहर अरवल सदर थाना क्षेत्र के फतेहपुर संडा महाविद्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर हुई। यहां एक कार और साइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें साइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान परासी थाना क्षेत्र के कदम बीघा गांव निवासी आदर्श कुमार (पिता अरुण सिंह) और सूरज कुमार (पिता नागेंद्र कुमार) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अरवल सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर यातायात प्रभावित हुआ। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। हालांकि, दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top