Newswahni

भागलपुर में नाबालिग की किडनैपिंग की कोशिश तीन लड़के खींचकर ले जा रहे थे पीड़िता ने शोर मचाया तो फरार हुए बदमाश…




भागलपुर में रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की की किडनैपिंग की कोशिश हुई है। पीड़िता ने बताया कि घर से मांर्केट के लिए निकली थी। तभी तीन युवकों ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया। गंदी बातें कर रहे थे, मुझे खींचकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। मैंने शोर मचाया तो वे लोग भाग गए। घटना नाथनगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 के पास की है। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची पीड़ित के शोर मचाने आसपास के लोग जुटे। लोगों को देखकर तीनों बदमाश के पतली गली की तरफ फरार हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। पुलिस की डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की। पीड़िता ने पुलिस को पुरी बात बताई। पुलिस ने आसपास बदमाशों की खोजबीन की, पर वे लोग फरार हो चुके थे।
पीड़िता ने गिरफ्तारी की मांग की पीड़िता ने बताया कि आरोपी मोहल्ले के ही रहने वाले हैं। हालांकि मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानती हूं। पीड़िता ने GRP थाने में लिखित शिकायत कर तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मामले में GRP थानेदार नसीम खान ने बताया मामले की जानकारी नहीं है, थाना से पता करके बताते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top