Newswahni

समस्तीपुर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे दो युवक अरेस्ट चेचिस इंजन का नंबर भी मिटाया बोले छह महीने से गाड़ी यूज कर…




समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रेग्यूलर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक कार को जब्त किया है। ये कार फौजी के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दो युवक घूम रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले लगभग छह महीने से फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग कर रहे थे। इतना ही नहीं, कार के इंजन और चेसिस नंबर को भी मिटा दिया गया था, जिससे उसकी वास्तविक पहचान छिपाई जा सके। मुजफ्फरपुर के रहने वाले फौजी की पत्नी के नाम रजिस्टर्ड है कार गिरफ्तार युवकों की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा गांव निवासी स्वर्गीय अशोक साहू के 33 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार और अंगारघाट थाना क्षेत्र के विरनामा टोला निवासी पवन राय के 19 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार को रोका और उसके कागजात की जांच की। कार पर लगे नंबर BR06 DG 3085 का सत्यापन करने पर पता चला कि यह नंबर मुजफ्फरपुर निवासी फौजी मुकेश कुमार की पत्नी ममता कुमारी के नाम पर पंजीकृत है। इसके बाद पुलिस ने वास्तविक वाहन स्वामी से संपर्क किया। मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी कार सुरक्षित रूप से उनके घर पर खड़ी है और वह कहीं बाहर नहीं गई है। इस जानकारी से फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इससे स्पष्ट हो गया कि गिरफ्तार युवक फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस कार के असली मालिक की तलाश में जुटी पुलिस ने जब कार के इंजन और चेसिस नंबर की जांच की तो पाया कि दोनों नंबरों को जानबूझकर घिस दिया गया था, ताकि वाहन की वास्तविक पहचान सामने न आ सके। आरोपित वाहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सके। इससे पुलिस को संदेह हुआ कि वाहन चोरी का हो सकता है या किसी अन्य अवैध गतिविधि में इस्तेमाल किया जा रहा हो। फिलहाल पुलिस वाहन की वास्तविक पहचान और उसके स्वामित्व का पता लगाने में जुटी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पिछले लगभग छह माह से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चला रहे थे। हालांकि वे इस दौरान किन-किन गतिविधियों में शामिल रहे, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि फर्जी नंबर प्लेट किसने तैयार की और इस पूरे गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। इस मामले में मुफस्सिल थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर दोनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वाहन की तकनीकी जांच कराई जाएगी और यह भी पता लगाया जाएगा कि इस कार का उपयोग किन-किन स्थानों पर और किस उद्देश्य से किया जाता रहा है। यदि जांच में किसी संगठित गिरोह या अन्य आपराधिक गतिविधि का खुलासा होता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top