Newswahni

गूंगी गुड़िया कहे जाने पर महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का कांग्रेस पर पलटवार कहा सही समय पर दूंगी जवाब…



महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को लेकर कांग्रेस द्वारा इस्तेमाल किए गए ‘गूंगी गुड़िया’ शब्द ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे महिलाओं का अपमान बताया है। विवाद इतना बढ़ा कि एनसीपी के कार्यकर्ता मुंबई स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किए। अब पूरे विवाद पर सुनेत्रा पवार की प्रतिक्रिया आई है।

विवाद की शुरुआत बीड जिले की घटना से हुई थी। प्रभारी मंत्री सुनेत्रा पवार जिला दौरे पर थीं और जिला योजना समिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उसी दौरान एक पत्रकार ने जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल पूछना चाहा। आरोप है कि धनंजय मुंडे ने पत्रकार को सवाल पूछने से रोक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद विपक्ष को सरकार को घेरने का मौका मिल गया।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने सुनेत्रा पवार को ‘गूंगी गुड़िया’ क्यों कहा?

इसी घटना के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को ‘गूंगी गुड़िया’ बताया और सवाल खड़े किए। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भी इस संदर्भ में विवादित टिप्पणी की थी। बीड की घटना का वीडियो साझा करते हुए कांग्रेस ने पूछा था, “सुनेत्रा पवार आखिर कब तक ‘गूंगी गुड़िया’ बनी रहेंगी?”

सही समय पर जवाब दूंगी-सुनेत्रा पवार 

कांग्रेस द्वारा उन्हें “गूंगी गुड़िया” कहे जाने पर अब उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने खुद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “सही समय पर जवाब दूंगी।” इस टिप्पणी को लेकर एनसीपी ने कांग्रेस पर महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया है। NCP के कार्यकर्ताओं ने मुंबई स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, दोनों दलों के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई।

विवाद बढ़ने पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भी सफाई दी है। उन्होंने कहा, ‘गूंगी गुड़िया यह न तो कोई गाली है, न ही कोई अपमानजनक शब्द और न ही यह असंसदीय भाषा है, पूर्व प्रधानमंत्री, इंदिरा गांधी को भी कभी ‘गूंगी गुड़िया’ कहा गया था। इसे मुद्दा बनाने के बजाय सुनेत्रा पवार को भी अपनी उपलब्धियों से यह साबित करना चाहिए कि वह एक ‘दुर्गा’ हैं।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top