Newswahni

कोर्ट ने मुझे बाइज्जत बरी किया अब मैं यौन शोषण केस में बरी होने पर बोले बृजभूषण सिंह जानें विनेश फोगाट के जाने…



महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सबूतों के अभाव में बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) को बरी करने का फैसला सुनाया। 3 अगस्त को आए इस फैसले पर एक और पीड़ित महिला पहलवानों ने सवाल उठाया है तो वहीं, दूसरी और बृजभूषण सिंह इसे अपनी बड़ी जीत बता रहे हैं। महिला पहलवान विनेश फोगाट ने साफ कहा है कि वो इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगी। जानतें हैं इस पर बृज भूषण सिंह ने क्या कहा है?

छह महिला पहलवानों की शिकायत के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता में विनेश फोगाट का नाम भी शामिल है। महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। मगर कोर्ट में यह साबित नहीं हो पाया। सबूतों के आभाव में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। अब कोर्ट के फैसले पर एक बार फिर बृजभूषण की प्रतिक्रिया आई है।

कोर्ट से बरी होने पर क्या बोले बृजभूषण?

महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने पर भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “कल, न्यायपालिका ने ‘सम्मान’ शब्द का इस्तेमाल किया और 18 जनवरी, 2023 को लगाए गए आरोपों से मुझे पूरी तरह से बरी कर दिया। हम इसके लिए न्यायिक प्रक्रिया को धन्यवाद देते हैं।”

विनेश फोगाट के HC जाने के फैसले पर क्या कहा?

वहीं, पत्रकारों ने जब बृजभूषण से सवाल किया कि विनेश फोगाट समते जिन महिला पहलानों ने आपके खिलाफ केस दर्ज कराया था वो इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जानें की बात कर रहे हैं? इसके जवाब में बृजभूषण सिंह ने कहा, ये उनका अधिकार है, उनको जाना चाहिए। फिर से कह रहा हूं, मैं निर्दोष हूं। बता दें कि ब्रजभूषण शरण सिंह को बरी किए जाने के फैसले पर विनेश फोगाट ने सवाल खड़े किए थे।

विनेश फोगाट ने कोर्ट के फैसले पर उठाया था सवाल

विनेश फोगाट ने अपने X पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर सरकार, सिस्टम सब पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा है, ‘हमें सड़क पर उतरने और सत्ताधारी पार्टी के एक बाहुबली नेता के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी थी। सत्ता और अपने बाहुबल के दम पर ब्रजभूषण ने कई महिला पहलवानों पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया।’

उन्होंने आगे लिखा था, ‘इसके बावजूद कई महिला पहलवान डटी रहीं और अदालत में कानूनी लड़ाई जारी रखी। हमें बेहद निराशा है कि अदालत ने महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों में बृजभूषण शरण सिंह को दोषी नहीं माना।’ विनेश ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘शुरुआत से ही पूरा सिस्टम, सरकार और पूरा तंत्र बृजभूषण को बचाने में लगा था।’
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top