Newswahni

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर डीएम ने की बैठक फरवरी से शुरू होगा एमडीए राउंड विभागीय समन्वय पर जोर…




20 जनवरी 2026 को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में एमडीए (Mass Drug Administration) कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण जिला कन्वर्जेन्स बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी एमडीए राउंड को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई, जो 10 फरवरी 2026 से जिले में शुरू किया जाएगा।बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम प्रबंधक (हेल्थ) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। विभागीय समन्वय से फाइलेरिया मुक्त जिला बनाने पर जोर जिले के सभी बीडीओ, बीपीआरओ, डीपीआरओ, डीपीएम, जीविका, शिक्षा विभाग और आईसीडीएस के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर एमडीए राउंड 2026 को सफल बनाना और जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाना रहा। शत-प्रतिशत दवा वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश लक्षित आबादी तक दवा के पूर्ण वितरण के लिए माइक्रोप्लानिंग और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई।एमडीए कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए पिरामल फाउंडेशन द्वारा सरकार को पूर्ण सहयोग देने की बात कही गई। 6 प्रखंडों में एमडीए कोऑर्डिनेटर की तैनाती जिले के चयनित छह प्रखंडों में पिरामल फाउंडेशन ने एमडीए कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं, जो स्वास्थ्य विभाग को जमीनी स्तर पर सहायता देंगे। एमडीए कोऑर्डिनेटर तकनीकी एवं प्रबंधकीय सहयोग के साथ योजना, समन्वय और निगरानी का कार्य करेंगे। दवा सेवन को लेकर दी जाएगी जानकारी जिला पदाधिकारी ने शिक्षा विभाग, जीविका और आईसीडीएस के माध्यम से लोगों को एमडीए से जुड़ी सही जानकारी देने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जागरूकता के माध्यम से दवा सेवन को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या भ्रम को दूर करना जरूरी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top