Newswahni

सीवान में चेहल्लुम जुलूस पर सुरक्षा अलर्ट शहर में आज शाम बजे से नहीं रहेगी लाइट लोगों से सहयोग करने की अपील…




चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला एवं थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई हैं। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने का दावा किया है। इसी क्रम में सीवान सदर के अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष कुमार गुप्ता ने शहर में निकलने वाले ताजिया, अखाड़ा एवं जुलूस को देखते हुए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। शाम 5:30 बजे से जुलूस समाप्त होने तक पावर कट प्रशासन के अनुसार चेहल्लुम पर्व-2026 के अवसर पर सीवान शहरी क्षेत्र में ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस मंगलवार, 4 अगस्त को दिन के समय विभिन्न मार्गों से निकाले जाएंगे। जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रखने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार 4 अगस्त को शाम 5:30 बजे से जुलूस समाप्त होने तक सीवान शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय पूरी तरह सुरक्षा कारणों से लिया गया है, ताकि ऊंचे ताजिया, झंडे अथवा अन्य संरचनाओं के कारण विद्युत तारों से किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश इसके अलावा सदर अनुमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जहां-जहां चेहल्लुम का जुलूस या अखाड़ा निकलेगा, वहां संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी स्थानीय स्तर पर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता के साथ समन्वय स्थापित कर जुलूस के समय बिजली आपूर्ति बाधित कराएंगे। प्रशासन ने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने तथा समयबद्ध समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें, प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें तथा अफवाहों से बचें। साथ ही अस्थायी बिजली कटौती को सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा मानते हुए सहयोग करने की अपील की गई है। प्रशासन का कहना है कि जुलूस समाप्त होते ही चरणबद्ध तरीके से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top