Newswahni

अवैध वसूली मामले में बाईपास थानेदार सस्पेंड थाने के पीछे चल रहा था नेटवर्क एक दिन में करीब ट्रकों से होती थी वसूली…




भागलपुर में बाईपास थाना के ठीक पीछे ट्रक चालकों से अवैध वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। थाना प्रभारी चनबीर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उनके स्थान पर असिस्टेंट थानेदार को प्रभार सौंपा गया है। दैनिक भास्कर (डिजिटल) ने स्टिंग ऑपरेशन के जरिए खुलासा किया था कि थाना परिसर के ठीक पीछे झोपड़ीनुमा ढांचे में प्राइवेट लोगों, पुलिस मित्रों और होमगार्ड जवानों की मौजूदगी में ड्राइवरों से प्रति ट्रक 200 रुपए की अवैध वसूली की जा रही थी। रिपोर्टर ने खलासी बनकर पूरे नेटवर्क की पड़ताल की थी और वसूली का वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड किया था। प्राइवेट लोग वसूली कर रहे थे पड़ताल में सामने आया था कि प्रतिदिन करीब 200 से ट्रकों से वसूली कर करीब 40 हजार रुपए की उगाही की जाती है। महीने में करीब 12 लाख की अवैध वसूली का खेल चल रहा था। साथ ही थाना के पीछे बने अड्डे से पूरे नेटवर्क का संचालन किया जा रहा था। पुलिसकर्मियों की निगरानी में प्राइवेट लोग रुपए वसूल रहे थे। पुलिस मुख्यालय ने मामले को गंभीरता से लिया खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने मामले को गंभीरता से लिया। डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी चनबीर यादव को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। थाने के पीछे वसूली का खेल! इससे पहले भी बाईपास थाना के दो तत्कालीन थानेदार ट्रक चालकों से अवैध वसूली के आरोप में निलंबित हो चुके हैं। इसके बावजूद वसूली का तरीका बदलकर फिर से नेटवर्क सक्रिय हो गया था। इस बार थाना के पीछे बने स्थायी अड्डे से प्राइवेट लोगों के माध्यम से उगाही की जा रही थी। पड़ताल के बाद हुई इस त्वरित कार्रवाई को प्रशासन की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। अब पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जिले के सिटी एसपी अतुलेश ने भी निलंबित होने की पुष्टि की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top