Newswahni

बांकीपुर उपचुनाव की जीत पर समस्तीपुर में जश्न जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस सड़कों पर की आतिशबाजी…




पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की जीत हुई है। जिसके जश्न में समस्तीपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विजय जुलूस निकाला। समर्थक बारिश के बीच एक-दूसरे को गुलाल लगा रहे थे। शहर के हॉस्पिटल गोलंबर के पास जुटकर लोगों ने आतिशबाजी की। जन सुराज के वरीय नेता और नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष तारकेश्वर नाथ गुप्ता ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव भाजपा की गढ़ में प्रशांत किशोर की जीत ने यह साबित कर दिया है कि अब बिहार में जात-पात की राजनीति नहीं चलेगी। लोग भाजपा के शासन से उब चुके हैं और बदलाव के मूड में हैं। उन्होंने कहा कि बांकीपुर तो झांकी है अब पूरा बिहार बांकी है। जनती एनडीए सरकार के काम से खुश नहीं जनसुरज के वरीय नेता अमित कुमार गुंजन ने कहा कि प्रशांत किशोर की जीत ने यह साबित कर दिया है कि बिहार के लोग 20 सालों से बिहार में चल रहे हैं एनडीए सरकार के कामकाज से खुश नहीं है। वह अब बदलाव के मूड में हैं अब बिहार में जात-पात की राजनीति नहीं चलेगी। लोग रोजगार और विकास चाह रहे हैं। विकास करने वाले लोगों को चुनेंगे ताकि उनके क्षेत्र के साथ ही बिहार का विकास हो सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top