Newswahni

मोहनिया में मवेशियों से भरा कंटेनर पकड़ा अरेस्ट बेलौड़ी मोड़ पर वाहन चेकिंग में पकड़े गए चालक समेत पशु तस्कर…




कैमूर पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। मोहनिया थाना पुलिस ने 88 मवेशियों से भरे एक कंटेनर को जब्त किया है। इस कार्रवाई में चालक सहित दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। मोहनिया के प्रभारी एसडीपीओ दयानंद कुमार ने अनुमंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 2 अगस्त 2026 की रात करीब 9 बजे गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, डिहरी की ओर से एक कंटेनर में अवैध रूप से मवेशियों को लादकर उन्नाव, उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। इस सूचना के आधार पर मोहनिया पुलिस ने जीटी रोड पर बेलौड़ी मोड़ के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान कंटेनर (रजिस्ट्रेशन नंबर: UP21CT-0014) को रोका गया।कंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें अत्यंत क्रूरतापूर्वक बांधकर रखे गए 88 मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने मौके से चालक मोहम्मद इरशाद (पिता- अब्दुल्ला, निवासी- करीमपुरा, हापुड़, उत्तर प्रदेश) और राजा राम (पिता- राजेंद्र राम, निवासी- राजा सैली, दरभंगा, बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top