![]()
नालंदा में तेज रफ्तार हाइवा ने अधेड़ को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। रोड क्रॉस करने के दौरान हादसा हुआ है। मृतक की पहचान (55) आस मोहम्मद के रूप में हुई है। घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पास की है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर दिया। इस बीच भागने का प्रयास कर रहे ड्राइवर को घेरकर पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस हिरासत में आरोपी ड्राइवर सूचना मिलते ही नगरनौसा थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जरूरी कागजी औपचारिकताएं पूरी की। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। हाइवा को जब्त कर लिया गया है। आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने रोड जाम खुलवाया करीब आधे घंटे से अधिक समय तक चले प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। स्थिति बिगड़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सड़क से जाम हटाया। जिससे यातायात व्यवस्था फिर से सुचारू हो सकी। स्थानीय लोगों ने उठाई सड़क सुरक्षा की मांग इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति भी भारी नाराजगी दिखी। लोगों का कहना है कि नगरनौसा बस स्टैंड के आसपास भारी और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस इलाके में वाहनों की गति सीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। इसके अलावा, नियमित तौर पर वाहन जांच अभियान चलाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की भी अपील की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की जानलेवा घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Source link