![]()
किशनगंज जिले में सावन माह की पहली सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। शहर के प्रसिद्ध बाबा भूतनाथ गौशाला मंदिर में सोमवार को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सुबह से ही भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहां वे जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। सदर प्रखंड के बेलवा स्थित महानंद नदी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िये जल भरकर बाबा भूतनाथ गौशाला मंदिर पहुंच रहे हैं। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए गए वे लगभग 15 किलोमीटर की पदयात्रा कर विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। सुबह से ही “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के लिए सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात हैं। सुरक्षा के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर स्थापित किए गए हैं। इन शिविरों में पेयजल, प्राथमिक उपचार और विश्राम की व्यवस्था उपलब्ध है। बजरंग दल और वीर शिवाजी सेना सहित कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठन भी सेवा शिविर संचालित कर रहे हैं, जो कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। बेलवा स्थित महानंद नदी में स्नान और जल भरने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।
Source link