Newswahni

भांजे ने मामा की गोली मारकर हत्या की पुलिस ने दो पिस्तौल देसी कट्टे के साथ आरोपी को पकड़ा…




मरंगा थाना पुलिस ने एक हत्याकांड का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 31 जुलाई की देर रात मरंगा चौक के पास हुई थी, जहां चंदन कुमार जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक चंदन का भांजा ही हत्यारा निकला। उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मधेपुरा जिले के पुरैनी बाजार निवासी विनोद भगत के 22 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार उर्फ रौशन और बेगूसराय जिले के बरौनी चकिया निवासी अजय कुमार के 19 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा, 17 जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 12,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूर्णिया सदर एसडीपीओ अभिनव पाराशर ने मरंगा थाने में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आपसी विवाद के चलते भांजे ने अपने मामा की गोली मारकर हत्या की थी। इस हत्या में उसने अपने एक दोस्त की भी मदद ली थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top