Newswahni

जानलेवा हमले का आरोपी और शराब तस्कर गिरफ्तार शेखपुरा में संपत्ति के लिए भौजाई पर हमला दूसरे के घर से भारी शराब बरामद…




शेखपुरा में मेहूस थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला पर जानलेवा हमला करने का आरोपी है, जबकि दूसरा घर में शराब बनाकर बेच रहा था। पुलिस ने दोनों को शेखपुरा जेल भेज दिया है। मेहूस थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि छापामारी के दौरान ओरैया गांव से धर्मवीर चौहान को गिरफ्तार किया गया। धर्मवीर पर मई माह में अपनी भौजाई सहित अन्य पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का आरोप है। यह हमला भाई की जमीन, जायदाद सहित अन्य संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से किया गया था। घायल महिला को पावापुरी किया रेफर हमले में घायल महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल शेखपुरा के चिकित्सकों ने हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया था। पावापुरी में भी महिला की स्थिति में सुधार न आने पर उसे पटना रेफर कर दिया गया, जहां अभी भी उसका इलाज जारी है। दूसरी कार्रवाई में रामगढ़ गांव से शराब तस्कर गणेश चौहान को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। उसके घर से प्लास्टिक पाउच, गैलन और शीतल पेय की बोतलों में भरी भारी मात्रा में शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार गणेश चौहान पूर्व में भी शराब के साथ गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top