Newswahni

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम पहुंचे जहानाबाद पेपर लीक मामले में गिरफ्तार छात्रों के परिजनों से की मुलाकात…




बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम शनिवार को जहानाबाद पहुंचे। वे पेपर लीक मामले में हुए छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई की जांच करने और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने आए थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यह दौरा किया गया। उनके आगमन पर कनौदी बाईपास में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाधिकारी आवास के पास उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और फायरिंग के आरोप लगे हैं। इसके बाद उन्होंने शहर के ऊंटा मदरपुर और एरकी मोहल्ले में उन परिवारों से मुलाकात की, जिनके सदस्यों को छात्र आंदोलन से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पर लोगों को देर रात परेशान करने का आरोप पीड़ित परिवारों ने राजेश राम को बताया कि पुलिस ने उनके बच्चों को घर से उठाकर मारपीट की और गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बच्चों से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। कुछ परिवारों ने आरोप लगाया कि जिन छात्रों का आंदोलन से कोई संबंध नहीं था, उन्हें भी कथित तौर पर गलत फुटेज के आधार पर मुकदमों में शामिल किया गया है। उन्होंने पुलिस पर देर रात घरों की तलाशी लेने और लोगों को परेशान करने का भी आरोप लगाया। छात्रों का भविष्य होगा प्रभावित राजेश राम ने कहा कि यदि छात्र आंदोलन से जुड़े मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो इससे छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने उल्लेख किया कि सरकार पहले ही ऐसे मुकदमे वापस लेने और गिरफ्तार छात्रों को बिना शर्त रिहा करने की घोषणा कर चुकी है, लेकिन जहानाबाद में अभी तक इस पर अमल नहीं हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की और उन्हें पीड़ित परिवारों की चिंताओं से अवगत कराया। उनके अनुसार, पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि सरकार के निर्देशों के अनुरूप छात्रों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा और रिहाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। राजेश राम ने उम्मीद जताई कि सभी छात्र जल्द रिहा होंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top