Newswahni

हजार के इनामी सरोज राय ने किया आत्मसमर्पण मोतिहारी के कोटवा कॉलेज कैंपस छात्र हत्याकांड का मुख्या आरोपी बार चाकू से किया था…




मोतिहारी के कोटवा कॉलेज कैंपस में दिनदहाड़े हुए छात्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी सरोज राय ने पुलिस दबाव के बाद कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने आरोपी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। यह घटना कोटवा हाई स्कूल परिसर में हुई थी, जहां कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर परसा गांव निवासी रितेश यादव(25) बीए की परीक्षा देने आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद जैसे ही रितेश बाहर निकला, उसी गांव के सरोज यादव ने उस पर हमला कर दिया। 13 से अधिक बार चाकू से किया वार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी सरोज ने रितेश पर ताबड़तोड़ 13 से अधिक बार चाकू से वार किया। गंभीर रूप से घायल रितेश मौके पर ही गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। घायल रितेश को उसके परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने तत्काल एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। इसका नेतृत्व सदर डीएसपी-2 जितेश पांडे को सौंपा गया। SIT ने कार्रवाई करते हुए घटना के दूसरे ही दिन एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया था, हालांकि मुख्य आरोपी सरोज राय लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार का इनाम घोषित इस बीच, मीडिया में मामला प्रमुखता से उठने के बाद एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दस हजार रुपए के इनाम की घोषणा की। पुलिस की लगातार दबिश और बढ़ते दबाव के कारण अंततः आरोपी सरोज राय ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया। फिलहाल, पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top