Newswahni

सीतामढ़ी पुलिस ने बच्चों को कराया मुक्त मानव तस्करी रोकने पर बिहार में दूसरा स्थान मिला पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार सिंह को किया…




अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी निरोध दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सीतामढ़ी पुलिस को सम्मानित किया गया। मानव तस्करी, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नया सवेरा’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीतामढ़ी पुलिस को पूरे बिहार में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार और अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) के. सुहिता अनुपम ने सीतामढ़ी पुलिस को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के नेतृत्व में हासिल हुई। उनके निर्देशन में वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मो. नजीब अनवर के मार्गदर्शन और मानव तस्करी निरोध इकाई के पुलिस निरीक्षक सह शाखा प्रभारी सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाए गए। इन अभियानों में बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया गया। 95 बच्चों को मानव तस्करी-बाल श्रम से कराया मुक्त सीतामढ़ी पुलिस ने ‘ऑपरेशन नया सवेरा’, ‘नया सवेरा-2.0’ और ‘नया सवेरा-3.0’ के तहत विशेष कार्रवाई करते हुए कुल 95 बच्चों को मानव तस्करी और बाल श्रम से मुक्त कराया। इसके अतिरिक्त, स्कूलों, पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मानव तस्करी, बाल संरक्षण और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ जागरूक किया गया। इस उपलब्धि पर पुलिस केंद्र स्थित मानव तस्करी निरोध इकाई कार्यालय में भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अदिथी कवच परियोजना के कन्वर्जेंस एक्सपर्ट मनीष कुमार और बाल अधिकार कार्यकर्ता मुकुंद कुमार चौधरी के नेतृत्व में स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार सिंह को सम्मानित किया। मनीष कुमार और मुकुंद कुमार चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि यह सम्मान सीतामढ़ी पुलिस की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और प्रभावी कार्यशैली का प्रमाण है। सहयोगी संस्थाओं को दिया बधाई उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के नेतृत्व और मो. नजीब अनवर के मार्गदर्शन में मानव तस्करी निरोध इकाई ने विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संगठनों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर एक अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत किया है। उन्होंने अभियान से जुड़े सभी पुलिस अधिकारियों, बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों और सहयोगी संस्थाओं को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि सीतामढ़ी पुलिस भविष्य में भी इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करती रहेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top